रामनगर (सलीम अहमद) आपको बता दे कि मालधन में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमे रणजीत सिंह रावत के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बेतहाशा मंहगाई को बढ़ाकर गरीब जनता को परेशान कर दिया है। भाजपा सरकार अडानी ओर अम्बानी की सरकार हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा सरकारी सम्पत्ति को बेचा हैं जिससे आरक्षण में आने वाले समुदायों को बड़ा नुकसान हुआ है। मालधन में की गई जनसभा में कांग्रेस को जनता का जमकर समर्थन मिला है साथ ही प्रीतम सिंह सहित रणजीत सिंह रावत कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस,पूर्व सांसद प्रत्याशी मनीष खंडूरी, जीत राम कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस, ने पूर्व सैनिकों ओर उनके आश्रितो को भी सम्मानित किया है। ओर बहुजन समाज पार्टी के सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का दामन थामा हैं रणजीत सिंह रावत ने कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओ का माला पहना कर उनका स्वागत किया। 2022 के चुनाव का विगुल बज चुक है सभी राजनीतिक पार्टियो ने अपनी कमर कस ली हैं और लगातार सभी राजनैतिक पार्टियों के द्वारा जनसभाएं की जा रही हैं। लेकिन कांग्रेस की मालधन में की गई जनसभा में जिस तरह से जनता का समर्थन कांग्रेस को मिला है उससे रामनगर में भाजपा की नींद उड़ना लाजमी हैं
Related Posts
इग्नू में जुलाई 2023 सत्र में प्रमाणपत्र आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितम्बर , 2023 तक बढ़ी………
ख़बर शेयर करें -इग्नू में जुलाई 2023 सत्र में प्रमाणपत्र आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितम्बर…
सुचेतना समाज सेवा संस्था ने महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के मनाया होली का पर्व….
ख़बर शेयर करें -सुचेतना समाज सेवा संस्था ने होली संबंधित दी यह जानकारियां …… रुद्रपुर-सुचेतना समाज सेवा संस्था की ओर…
हल्द्वानी- घर से मोबाइल और पर्स चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- राजपुरा क्षेत्र से घर में घुसकर मोबाइल और पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने…
