बाजपुर (ज़फर अंसारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग के अन्तर्गत गौला रेंज में माह दिसम्बर, 2020 में खैर के अवैध पातन में संलिप्त मुख्य आरोपी क्रमशः जसपाल सिंह (उर्फ जस्सा) पुत्र श्री मोहन सिंह, मोहन सिंह पुत्र श्री परस राम एवं ममले पुत्र श्री प्यारा सिंह, तीनों निवासी ग्राम रेहटा, थाना बाजपुर, जिला ऊधमसिंह नगर के घर का सामान वन विभाग ने जब्त कर लिया । यहां यह अवगत कराना है कि माह दिसम्बर, 2020 में तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज में बन्नाखेड़ा स्थित उक्त आरोपियों समेत चार अभियुक्तों ने रातों-रात खैर के 41 वृक्षों का अवैध पातन किया था। प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग ने तत्काल उप प्रभागीय वनाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष दल गठित कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया एवं वन अपराध में सम्मिलित वाहन को भी अपनी अभिरक्षा में लिया था। मा0 न्यायालय ने अवैध पातन की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उक्त तीनों अभियुक्तों की बेल खारिज की। मा0 न्यायालय ने उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वारण्ट जारी किया था, परन्तु आरोपी ने मा0 न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के दृष्टिगत उसके विरूद्ध कुर्की का आदेश जारी किया। मा0 न्यायालय के उक्त कुर्की आदेश के अनुपालन में तराई पूर्वी वन प्रभाग के एक विशेष दल द्वारा बन्नाखेड़ा पुलिस चैकी के सहयोग से उक्त कुख्यात आरोपी के घर से समस्त वस्तुऐं अपनी अभिरक्षा में ले ली गयी। यह उल्लेखनीय है कि वन विभाग में प्रथम बार अवैध लकड़ी के तस्कर के विरूद्ध मा0 न्यायालय ने कुर्की आदेश जारी किया है, प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग ने बताया कि क्षेत्र में अवैध पातन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को मुस्तैंद रहने एवं नामजद तस्करों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है, उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण की भांति अन्य अवैध पातन की घटनाओं को गंभीरता से लिया जायेगा एवं आरोपियों के विरूद्ध कड़ी नीति अपनाते हुए भारतीय वन अधिनियम, 1927 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
Related Posts
रुद्रपुर-नगर निगम एवं जिला के आला अधिकारियों के कामकाज पर उठे सवाल…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- चंद दिन पहले रुद्रपुर में भारी बारिश होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई…
कालाढूंगी विधानसभा में निर्माणाधीन सड़को की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने खोला मोर्चा, नेता प्रतिपक्ष ने रखी अपनी बात…
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी-(जुबैर आलम) कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह आजकल सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है, क्षेत्र…
भाजपा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया होता तो ये दिन नहीं देखना पड़ता : अलका पाल….
ख़बर शेयर करें -रिपोर्टर सुनील शर्मा काशीपुर काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पीसीसी सदस्य अलका पाल ने भाजपा मेयर प्रत्याशी…
