बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत -आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से न तो शासन और नही सरकार ले रही है सुध, एकदिनी शादी होने के बाद वाहनों को जल्दी पहुंचने की लगी रहती है होड़

ख़बर शेयर करें -

चमोली (जितेन्द्र कठैत)। बदरीनाथ हाईवे पर पाखी गांव से आगे गुरुद्वारे व पनायी गाड़ पुल के समीप शनिवार देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गयी। इसमें बाप-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को एक ही परिवार से संबंधित पांच लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर वापस जोशीमठ लौट रहेे थे। कार में सवार पांचों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। कार सवार दशोली ब्लॉक के भीमतला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जोशीमठ आ रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही जोशीमठ और पीपलकोटी सेे पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई सेे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया है। भीमतला गांव के विनोद नैथवाल ने बताया कि जोशीमठ से भीमतला गांव में बरात पहुंची। दिनभर शादी समारोह के बाद बारात शाम को करीब सात बजे जोशीमठ के लिए लौटी। बारात के सभी वाहन तो जोशीमठ पहुंच गए, लेकिन यह कार नहीं पहुंची। जिसे लोग रातभर ढूंढने में लगे रहे। पुलिस को भी रात को ही सूचना दी गई। रविवार को सुबह घटना स्थल का पता चल पाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर एनएच पुल बना रहा हैै। दोनों तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इस कारण यहां दुर्घटना की हर समय आशंका बनी रहती है।

खुशी का माहौल गम में बदला
चमोली। मृतकों की पहचान प्रताप नैथवाल, रजत नैथवाल, प्रवीन नैथवाल, गणेश गमस्वाल और शैलेंद्र हिंदवाल के रूप में हुई है। इसमें से प्रताप नैथवाल और रजत नैथवाल बाप-बेटे थे। इस सड़क हादसे से क्षेत्र में षोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *