देहरादून। (भरत सिंह गड़िया) पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आवास पर मुलाकात कर मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और क्रिसमस ट्री का पौधा उपहार में भेंट की। मुख्यमंत्री ने डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। बताते चलें कि डॉ त्रिलोक सोनी के द्वारा लगातार पौधे उपहार में भेंट किये जाते हैं। उनके द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों भारत सरकार, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मेधावी बच्चों तथा समाजसेवियों को पौधे उपहार में भेंट किए गए हैं। वे अभी तक पंद्रह सौ से अधिक पौधे ऊंचे ओहदो पर बैठे लोगों को उपहार में भेंट कर चुके हंै। उनका कहना है पौधों को भावनाओं से जोड़कर लगाए तभी पौधों का संरक्षण होगा पेड़ पौधे व जंगल बचेंगे तो हमारे पशु पक्षी, वन्यजीव, तथा पानी के जलस्रोत भी बचेंगे। समय रहते हमंे इस ओर ध्यान देना होगा।
Related Posts
वाणिज्य संकाय डी एस बी परिसर नैनीताल की शोध छात्रा ने उत्तीर्ण की नेट की परीक्षा…….
ख़बर शेयर करें – नैनीताल- वाणिज्य संकाय डी एस बी परिसर नैनीताल की शोध छात्रा मीनू जोशी ने नेट की…
आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में जीवन ,कौशल और जीवन में सफलता के मंत्र का इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया…….
ख़बर शेयर करें -लैंसडाउन- आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में जीवन – कौशल और जीवन की सफलता के मंत्र पर एक…
पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब 07 बोतल McDowell तथा 30 क्वाटर Soulmate whisky के साथ किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती श्वेता चौबे पौड़ी गढ़वाल के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती…
