यहाँ वीकेंड की छुट्टी पर दोस्तों के साथ घूमने आए किशोर की झरने में डूबने से मौत……

ख़बर शेयर करें -

भीमताल-यहां शनिवार को पदमपुरी मार्ग पर स्थित झरने (परिताल) में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। धानाचूली, मुक्तेश्वर पुलिस और एसडीआरएफ टीम सूची पर वहां पहुंची लेकिन अंधेरा होने के चलते किशोर का सुराग नहीं लग सका।

 

किशोर अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था।मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि शनिवार को चिन्मय जीना (17) निवासी अम्बा विहार हल्द्वानी अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने पांच दोस्तों के साथ पदमपुरी मार्ग स्थित परिताल पहुंचा।

 

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने शाम के समय एक किशोर के झरने में डूबने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा अधिक होने के चलते डूबे किशोर का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि चिन्मय के साथ आए दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *