निरंकारी मिशन के 272 शिविरों में हुआ रक्तदान महादान का आयोजन….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में मानवता की सेवा में प्रतिपल समर्पित हो, हमारा जीवन ऐसी ही भावना से युक्त जीवन हम सभी ने जीना है, यह उक्त उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर समालखा एवं शेष 272 स्थानों में आयोजित हुए रक्तदान शिविरों को जूमएप के माध्यम द्वारा सामूहिक रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान किया। सतगुरु माता जी ने आगे फरमाया कि बाबा गुरबचन सिंह जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से हमें प्रेरणा लेते हुए मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।

 

इसके अतिरिक्त सतगुरु माता जी ने बाबा हरदेव सिंह जी की सिखलाइयों  का भी जिक्र किया कि रक्तदान के माध्यम द्वारा मानवता की सेवा में हम अपना बहुमूल्य योगदान देकर किसी की जान बचा सकते हैं। यदि हम शरीर रूप में अपनी सेवाओं को निभाने में किसी कारण असमर्थ हैं और हम रक्तदान भी नहीं कर पा रहे हैं तो भी सेवा की भावना अनिवार्य है। सतगुरु माता जी ने कहा कि किशोरावस्था में हमें यह इंतजार करना है कि कब हम इस युवावस्था में प्रवेश करेंगे और मानव मात्र की सेवा, रक्तदान के माध्यम से कर सकेंगे। ऐसी ही सेवा भावना हम सभी में बनी रहे।

 

युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी ने आध्यात्मिक जागृति के माध्यम से आपसी भाईचारे एवं मिलवर्तन का विश्व भर में संदेश दिया। साथ ही सेवा के पुंज समर्पित गुरु भक्त चाचा प्रताप सिंह जी एवं अन्य भक्तों को भी इस दिन स्मरण किया जाता है। “मानव एकता दिवस” के अवसर पर प्रतिवर्ष जहां संपूर्ण देश में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं यही विशेषता निरंतर रक्तदान शिविरों की विशाल श्रंखला का आरंभ होता है, जो वर्ष भर निरंतर चलता रहता है।

 

इस अवसर पर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा की अतिरिक्त संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग 272 शहरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50000 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। समालखा में आयोजित रक्तदान शिविर में सतगुरु माता सुदीक्षा जी के जीवन साथी आदरणीय रमित चांदना जी ने रक्त दान देकर मानवता की सेवा में अपना अहम योगदान दिया। और सभी रक्त दाताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने। जैसा कि विदित है कि संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानवीय मूल्यों की रक्षार्थ हेतु की गई सेवाओं के लिए प्रशंसा का पात्र रहा है और कई राज्यों द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

 

स्थानीय ब्रांच काशीपुर में मानव एकता दिवस का संत समागम आयोजित किया गया सैकड़ों की संख्या में निरंकारी भक्तों ने यहां पहुंच कर बाबा गुरबचन सिंह जी एवं चाचा प्रताप सिंह जी के जीवन का जिक्र किया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन जसपुर ज़ोन की ब्रांच रुद्रपुर में किया गया। जोनल इंचार्ज राज कपूर जी ने रुद्रपुर पहुंचकर सभी सेवादारों का हौसला बढ़ाया। डॉक्टर्स की टीम के द्वारा वहां 109 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। लोक कल्याण के लिए यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है। समस्त जानकारी निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *