युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से बनाए शारीरिक संबंध-दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज……..

ख़बर शेयर करें -

रामनगर (नैनीताल)-मुरादाबाद के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से शारीरिक संबंध बना दिए। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

 

क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि यूपी के मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील के सलीमपुर गांव निवासी कासिफ ने तीन वर्ष पूर्व उसकी पुत्री को इंस्टाग्राम पर झूठे प्रेम का झांसा देकर दोस्ती की। आरोपी युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर रामनगर के कई होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।

 

विवाह की बात करने पर कासिफ मुकर गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कासिफ के खिलाफ धारा 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *