यहाँ पोल से करंट लगने के दौरान शिक्षक की मौत,ट्रेनिंग में आए हुए थे शिक्षक……….

ख़बर शेयर करें -

भीमताल-नगर के गोरखपुर चौराहे पर पोल से करंट लगने के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। ओखलकांडा में तैनात शिक्षक इन दिनों ट्रेनिंग के लिए भीमताल स्थित डायट में आए थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। एसआई अरुण राणा ने बताया कि शनिवार देर शाम एक युवक को करंट लगने की सूचना मिली।

 

उन्होंने बताया कि गौरव पुरोहित (33) पुत्र बृजमोहन निवासी पीरूदारा रामनगर शनिवार को अपने तीन शिक्षक साथियों के साथ गोरखपुर चौराहे पर पहुंचे थे। राणा ने बताया कि सभी ने वहां एक रेस्टोरेंट में खाना खाया।

 

इसके बाद गौरव पुरोहित और अन्य दोस्त सड़क पर पहुंचे। सड़क किनारे स्थित एक पोल में हाथ लगने से गौरव को करंट लग गया। करंट लगते ही गौरव अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर साथी उन्हें भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शिक्षक अपने पीछे दो बच्चों का परिवार छोड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *