बनबसा (मोहम्मद उस्मान अंसारी) पूरे विश्व में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। वही उत्तराखंड में भी विगत कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ रही है। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा यूपी से लगे सभी बॉर्डर पर दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में आ रहे हैं यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। जबकि नेपाल से रोज भारत आ रहे नेपाली नागरिकों का कोरोना टेस्ट ना होने के विरोध में चंपावत जनपद के बनबसा में नेपाल बॉर्डर पर 14 नवंबर को व्यापार मंडल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद से 14 नवंबर देर शाम से ही बनबसा स्थित भारत नेपाल बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चेक पोस्ट बनाकर नेपाल से आने वाले नेपाली नागरिकों का कोरोना रैपिड टेस्ट किया जा रहा है। भारत नेपाल बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट कर रहे फार्मेसिस्ट जोशी ने बताया कि नेपाल से भारत आ रहे 300 से साढे तीन सौ नेपाली नागरिकों का रोज कोरोनावायरस टेस्ट किया जा रहा है 14 नवंबर को जहां अट्ठारह नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं अब तक कुल 30 नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें भारतीय प्रशासन द्वारा वापस नेपाल भेज दिया गया है।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने किया धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभरम्भ ,, सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अपने हरिद्वार दौरे पर रहे
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) मुख्यमंत्री ने किया धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभरम्भ धर्मार्थ चिकित्सालय को बताया सराहनीय कदम सूबे…
कांग्रेसी नेता डॉ. पाल ने टिकट मिलने पर दमदार तरीके से लड़ने की कहीं बात
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ – (जफर अंसारी) लालकुआँ और हल्द्वानी क्षेत्र के प्रमुख उधोगपतियो मे शामिल काँग्रेसी नेता डॉक्टर अजय…
नजूल भूमि पर अध्यादेश सदन में होगा पेश
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- (एम सलीम खान) नजूल भूमि पर अध्यादेश विधानसभा सदन में रखा जायेगा। इसे लेकर विधायक राजकुमार…
