नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग चौड़ीकरण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को मिली सफलता

ख़बर शेयर करें -

चमोली, घाट- (जितेन्द्र कठैत)नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को चौड़ीकरण के लिए पिछले कई दिनों से आंदोलन चलाया जा रहा था जिसे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट , थराली विधायका मुन्नी देवी शाह, द्वारा नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को चौड़ीकरण हेतु क्षेत्रवासियों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन को विजय रैली के रूप में समापन किया गया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा इस ऐतिहासिक आंदोलन में सम्मिलित सभी आंदोलनकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम आंदोलनकारियों एवं क्षेत्र वासियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी साथ ही प्रदेश के नवनियुक्त लोकप्रिय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उक्त मोटर मार्ग को स्वीकृति प्रदान कराने हेतु उनका धन्यवाद किया और छैत्र-वासियों को भरोसा दिलाया कि नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग का शासनादेश जल्द से जल्द जारी करने की कोशिश करेंगे।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि गण , जिला पंचायत सदस्य गण ,पार्टी वरिष्ट पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *