प्रीत विहार के सिलाई एवं ब्यूटीशियन सेंटर का समापन ,भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष ने दिए प्रमाण पत्र…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- भाईचारा एकता मंच के महानगर अध्यक्ष उमेश भारती के संरक्षण में चल रहे सिलाई एवं ब्यूटीशियन सेंटर का समापन हो गया। समापन के अवसर पर भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने सभी प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए ।

 

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री गंगवार ने कहा कि भाईचारा एकता मंच हमेशा से महिलाओं के उत्थान में लगा है आज इस केंद्र के समापन के बाद जो महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर गई है वह अपने व अपने परिवार के भरण पोषण में स्वरोजगार के माध्यम से सहायक सिद्ध होगी।

 

समापन के अवसर पर मुख्य रूप से भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार के साथ संगठन की ममता श्रीवास्तव गीता देवी ,शीला चौधरी राकेश तनेजा ,उमेश भारती ,कमला कोली सहित प्रशिक्षण लेने वाले छात्राएं मौजूद रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *