रुद्रपुर: किच्छा बाईपास पर फायरिंग और तलवारबाजी, युवक गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर: किच्छा बाईपास पर फायरिंग और तलवारबाजी, युवक गंभीर घाय

शनिवार की रात्रि रुद्रपुर के किच्छा बाईपास मार्ग पर रोडवेज के पास और रामलीला मंचन स्थल के सामने युवकों के दो गुटों में टकराव हो गया। देखते ही देखते हाथापाई फायरिंग और तलवारबाजी में बदल गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान तलवार लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक झगड़े में शामिल युवक मौके से फरार हो गए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *