कोविड सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे सी रविशंकर,,एकम्स ने अपनी एक फैक्ट्री को कोविड सेंटर कर दिया तब्दील

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वंदना गुप्ता)  हरिद्वार के सबसे बड़े ओद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक निजी कंपनी कोविड मरीजो के लिए सामने आई है सिडकुल में सबसे बड़ी दवा कंपनी एकम्स ने अपनी एक फैक्ट्री को कोविड सेंटर ने तब्दील कर दिया है कंपनी ने अपनी एक यूनिट में 250 बैड का कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिया है इस कोविड केयर सेंटर में कोरोना के गंभीर मरीजो को छोड़कर अन्य कोरोना संकृमितों को आइसोलेट किया जाएगा इस सेंटर में वैसे तो गंभीर कोरोना मरीज नही रखे जाएंगे मगर यंहा भर्ती किसी मरीज की हालत बिगड़ने पर यंहा ऑक्सीजन का भी इंतेजाम किया जा रहा है जिसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे मरीजो के लिए यंहा तैनात रहेगी फिलहाल कंपनी ने सेंटर में 10 ऑक्सीजन कंसरट्रेटर के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी की है। हरिद्वार जिले में कोरोना संकृमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जबकि हरिद्वार में चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी है ऐसे में हरिद्वार के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में दवा बनाने वाली कंपनी एकम्स ड्रग्स ने अपनी एक फैक्ट्री को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया है एकम्स ने सिडकुल में 250 बैड का कोविड केयर सेंटर बनाया है जिसमे 120 बेड के सेंटर की शुरुआत भी कर दी गई इस सेंटर में खासकर औद्योगिक क्षेत्र के उन कोरोना मरीजो को रखा जाएगा जिनमे कोरोना के कम लक्षण है या उनकी हालत कम गंभीर है कोविड सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे सी रविशंकर का कहना है कि एकम्स कंपनी के माध्यम से बनाए गए कोविड सेंटर का उद्घाटन किया गया है और यहां पर कंपनियों में काम करने वाले वर्करों को अगर कोरोना संक्रमण होता है तो यहां पर उनको रखा जाएगा यह कोविड सेंटर हमारे लिए काफी मददगार होगा एकम्स के द्वार बनाये गए कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीजो के लिए चिकित्सा से लेकर हर तरह की सुविधा रहेगी कंपनी के चेयरमैन संदीप जैन का कहना है कि यंहा पर कोरोना के गंभीर मरीजो को भर्ती नही किया जाएगा मगर भर्ती किसी मरीज की अचानक हालात गंभीर हो जाती है तो उनके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम तैनात रहेगी और गंभीर मरीजो के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनुमति से ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है कंपनी ने इस कोविड केयर सेंटर में 10 ऑक्सीजन कंसरट्रेटर की व्यवस्था भी है। औद्योगिक क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को देखते हुए यंहा इस तरह के एक कोविड केयर सेंटर की बेहद जरूरत थी खासकर उन कोरोना मरीजो के लिए जो अकेले रहते है और अकेले घर मे होम आइसोलेशन में रहना बेहद मुश्किल होता है ऐसे कोरोना मरीजो के लिए यह कोविड सेंटर बेहद मददगार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *