हरिद्वार (वंदना गुप्ता) करोना काल में हर तरफ अजीब सा माहौल है श्मशान घाट लाशों से भरे पड़े हैं ऐसे में अब श्मशान घाटों पर भी पैकेज सिस्टम लागू हो गया है जी हां यह बात बिल्कुल सोलह आने सच है हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर एक मुर्दे को जलाने का पूरा पैकेज सिस्टम बनाया गया है जिसमें 3600 रुपए में शव को जलाने से लेकर तमाम अन्य क्रिया करवाई जा रही है हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर मुर्दे की लकड़ी मृत शरीर के लिए पंडित राल देसी घी नाई सहित अन्य तमाम सुविधाएं एक पैकेज में मिल रही है श्मशान घाट की व्यवस्था संभालने वाले मान सिंह का कहना है कि यहां पर सब संस्कार करने वाले लोगों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं कई बार ऐसा भी होता है कि लोग शव को जलता हुआ छोड़ जाते हैं जबकि इस वक्त ज्यादातर बॉडी कोरोना वायरस की आ रही हैं जिनको जलने में अधिक लकड़ियां लग रही है लेकिन हम दोबारा किसी से पैसे नहीं मांगते और जब तक मृत शरीर अस्थि में तब्दील ना जाए तब तक जितनी भी लकड़ियां लगे हम इतने ही पैसे में लगाते है इनका कहना है कि इस वक्त महामारी के दौर में अधिक शव आ रहे हैं कोरोना के ही अगर बात करें तो रोज लगभग 8 से 10 शवों का अंतिम संस्कार यहां पर हो रहा है और अलग-अलग जगहों से आने वाले शवो की संख्या अलग है धर्म नगरी हरिद्वार में कोरोना महामारी के कारण हरिद्वार के साथ-साथ कई पड़ोसी राज्य से भी मृतकों के शव को हरिद्वार लाकर श्मशान घाट पर जलाया जा रहा है इसको लेकर हरिद्वार चंडी घाट श्मशान घाट द्वारा चिता को जलाने के लिए पैकेज की व्यवस्था की गई है और इसमें परिवार जनों को हर सुविधाएं दी जा रही है जिसमे शव को जलाने से लेकर तमाम अन्य क्रिया करवाई जा रही है
Related Posts
इग्नू चलाएगा यूनिवर्सिटी और कॉलेज टीचर्स के लिए एनईपी-2020 पर पीडीपी: रजिस्ट्रेशन शुरू, पहला बैच 25अगस्त 2022 से प्रारम्भ….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-भारत सरकार द्वारा जुलाई 2020 में नई शिक्षा नीति (NEP-2020) जारी की गई थी। विभिन्न उच्च शिक्षा…
पुलिस की गिरफ्त में आया महिला का शारीरिक शोषण करने वाला दरिंदा….
ख़बर शेयर करें -ऊधमसिंहनगर-थाना झनकईया क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला ने उपस्थित थाना हाज़ा आकर एक किता प्रार्थना पत्र बाबत खुद…
नन्ही वैदेही ने गाया महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम्, सीएम धामी हुए मंत्रमुग्ध, पीएम मोदी से मिलवाने का किया वादा….
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने एक नन्ही बच्ची द्वारा गाए गए महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् का…
