हल्द्वानी (जफर अंसारी) नैनीताल जिले के कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की, प्रशासन और स्वास्थ विभाग के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे, मंत्री बंशीधर भगत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले में सभी पर्याप्त सुविधाएं और बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में ऑक्सीजन और रिफिलिंग की भारी कमी है इसको देखते हुए उधमसिंह नगर से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है जिसके लिए अधिकारियों को सचेत रहना होगा। नैनीताल जिले में अभी 4784 लोग होम आइसोलेशन में हैं, बंशीधर भगत ने कहा कि बिना आरटीपीसीआर टेस्ट और चेकिंग के बिना कोई भी बाहरी व्यक्ति नैनीताल जिले में प्रवेश नहीं कर पाएगा जिसको देखते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, साथ ही अस्पतालों में लगातार व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही है, निजी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
Related Posts
श्रवण कथा में पहुंची कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा का हुआ स्वागत….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मंगलवार को उत्तराखंड…
यूटीयू परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा, दून पुलिस ने सहायक प्रोफेसर को दबोचा
ख़बर शेयर करें -यूटीयू परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा, दून पुलिस ने सहायक प्रोफेसर को दबोचा देहरादून। उत्तराखंड प्रौद्योगिकी…
नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर विरोध जताते हुए आक्रोशित मुस्लिमो ने की गिरफ्तारी की मांग…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-देश में बीते दिनों भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा विवादित टिप्पणी के बाद बुधवार को…
