मेला आयोजन के लिए समिति का गठन…..

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- कोटद्वार स्थित सिद्धपीठ श्री सिद्धबली बाबा मन्दिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक में इस वर्ष सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान पर निर्णय लेने के साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दायित्व भी सौंपे गए। समिति अध्यक्ष जे पी ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 1 दिसम्बर से 3 दिसम्बर तक सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। द्वितीय दिवस उत्तराखण्डी भजन गायक हेमा करासी द्वारा रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे एवं तृतीय दिवस पर इण्डियन आईडल फेम हेमन्त बृजवासी हिन्दी भजन प्रस्तुत करेंगे। तीनों ही दिन एकादश कुंडीय यज्ञ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *