राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर….

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी-(ज़ुबैर आलम) राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशभर में सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं , उसी क्रम में शुक्रवार को कालाढूंगी के रामलीला मैदान में आम जनता के लिए बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने किया ।

 

शिविर में राजस्व , स्वास्थ्य ,समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही आम जनता की समस्याओ का समाधान कर आम जनता को राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी ।

 

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि धामी सरकार ने सफलतापूर्वक स्वर्णिम एक वर्ष पूर्ण किए हैं, इस एक वर्ष में उत्तराखंड सरकार ने गरीबों किसानों और महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने आगे कहा कि धामी सरकार ने देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू करके युवाओं को सुरक्षित परीक्षाफल देने का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *