काशीपुर (सुनील शर्मा) समाज सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए इस कोरोना काल में भी तन मन धन एवं समर्पण भावना से लोगों की हर परेशानियों में मददगार साबित हो रहे वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं देवभूमि व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री आशीष अरोरा बॉबी लगातार लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते मध्यम वर्गीय परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। लोगों के रोजगार पहले से ही ना के बराबर थे, और अब कोरोना की दूसरी लहर का संकट लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक रोटियां सेकने का नहीं अपितु लोगों की मदद करने का है। धर्म जाति भेदभाव को छोड़कर हमें अपने देश के नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए हमें सभी लोगों की मदद करने के लिए आगे आना होगा। लोगों को चाहिए कि कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से बचने के लिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें सैनिटाइजर हाथों पर अवश्य लगाएं। शासन प्रशासन के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए अपने आप और अपने क्षेत्र के नागरिकों को भी इस महामारी से दूर बचाएं।
Related Posts
देवभूमि नशामुक्त हो आंदोलन से जुड़ी एक मिसाल: इंजीनियर अतुल कण्डवाल का नशामुक्त वैदिक विवाह संपन्न….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार – देवभूमि नशामुक्त हो आंदोलन के प्रणेता एवं”असल देव अभिया”के संयोजक, कोटद्वार के अनेक सामाजिक संगठनों…
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष से वर्चुअल माध्यम से ली नमामि गंगे की बैठक…….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष से वर्चुअल माध्यम से नमामि गंगे की बैठक ली।…
जीत के साथ-साथ कांग्रेस की हार की हैट्रिक लगाने जा रहे-भगत, कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी ने किया जीत का दावा
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी- विधानसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है । ऐसे में भाजपा, कांग्रेस सहित…
