दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेन्स वाहन के घायलों के लिये रात्रि में संकटमोचक बनी पौड़ी पुलिस…..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर बिना समय गंवाये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम दिनांक 15.10.2023 को डायल-112 के माध्यम से रात्रि 11.00 बजे थाना #सतपुली पर सूचना प्राप्त हुई

 

कि पाबौ-पैठाणी रोड़, संतुधार (राजस्व क्षेत्र) के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर तत्काल अपर उपनिरीक्षक श्री सोहनलाल मय पुलिस फोर्स के राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे व सड़क पर पलटे एम्बुलेन्स (वाहन संख्या RJ11-PA3812) से तीनों घायलों का सकुशल रेस्क्यू किया गया और मौके पर ही 108 बुलाकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

 

एम्बुलेन्स के पलटने से सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया था जिसे पुलिस टीम द्वारा सुचारु रूप से वाहनों की आवाजाही हेतु खोल दिया गया। दुर्घटना ग्रस्त एम्बुलेन्स चालक ने बताया कि वह सुल्तानपुरी दिल्ली से आ रहे है और पैठाणी जा रहे थे। रात्रि में पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के लिए घायलों द्वारा पौड़ी पुलिस की प्रसंशा की गयी।

घायल व्यक्तियों का नाम पते:-

  1. श्री गजेन्द्र सिंह पुत्र श्री गजराज सिंह उम्र-27 वर्ष, निवासी बी-03, 240 सुलतानपुर दिल्ली (एम्बूलेन्स चालक)।
  2. धनसिंह पुत्र श्री रणजीत सिंह, निवासी ग्राम चुठानी, थाना पैठाणी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  3. सन्तोष सिंह पुत्र श्री प्रताप सिंह, निवासी ग्राम- खण्डगांव, थाना पैठाणी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *