वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में नशा तस्करों की पौड़ी पुलिस लगातार तोड़ रही कड़ी……..

ख़बर शेयर करें -

300 ग्राम अवैध चरस के साथ युवाओं को नशे की लत में धकेलने वाले ड्रग्स पैडलर्स को पौड़ी पुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता

वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत की गयी कार्यवाही।

कोटद्वार- मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद में नशीले मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर धर-पकड़ करते हुये वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

 

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण, व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री मनीभूषण श्रीवास्तव व सीआईयू प्रभारी निरीक्षक श्री अकरम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था व चैकिंग के दौरान नशा तस्कर अंशुमन रावत 300 ग्राम अवैध चरस के साथ कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ का विवरण अभियुक्त ने पूछताछ में बरामद चरस को कपकोट जनपद बागेश्वर से कोटद्वार क्षेत्र में बेचने के लिये खरीद कर लाना था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपील यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो0 न0- 7060470047 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

अभियुक्त का नाम पताः-

अंशुमन रावत पुत्र श्री अनूप सिंह रावत, निवासी- अपरकालाबड़ कोटद्वार, जिला पौड़ी गढ़वाल।

बरामद माल:-

300 ग्राम अवैध चरस

पंजीकृत अभियोग:-

मु0अ0सं0-226/2023, धारा-8/20 NDPS ACT

पुलिस टीमः- प्रभारी निरीक्षक श्री मनीभूषण श्रीवास्तव,प्रभारी निरीक्षक सीआईयू मौ0 अकरम, उपनिरीक्षक श्री कमलेश शर्मा – CIU कोटद्वार,उपनिरीक्षक श्री मेहराजुद्दीन कोतवाली कोटद्वारआरक्षी श्री राहुल फोर- CIU कोटद्वार, आरक्षी श्री हरीश  CIU कोटद्वार,आरक्षी श्री आकाश मीणा कोतवाली कोटद्वार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *