हल्दूचौड़ – (नंदन राम आर्य) जहां एक ओर गुरु को भगवान से बड़ा दर्जा मिला है तो वहीं कुछ गुरुजन ऐसी हरकत कर देते हैं कि सभी गुरुजनों को शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला हल्दूचौड़ स्थित लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय का है जहां असाइनमेंट जमा करने की बात को लेकर महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल ने छात्रा से दूरभाष पर देर रात्रि में बातचीत की । इतना ही नहीं उन्होंने ऐसी भाषा का प्रयोग किया जिसकी हम एक शिक्षक से उम्मीद नहीं कर सकते । लेकिन छात्रा ने अपनी सूजबूझ से शिक्षक की वार्ता के कुछ अंश अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। उसके बाद छात्रा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को बुलाकर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों के समक्ष शिक्षक की करतूत बताई जिस पर महाविद्यालय प्रबंधन ने जांच समिति गठित कर अग्रिम कार्यवाही की बात की |जिसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन यह मुद्दा एक बार फिर इसलिए गरमा गया जब वाइस प्रिंसिपल ने दूसरी छात्रा को रात में फोन कर उससे भी आपत्तिजनक बातें करने लगे। लेकिन छात्रा समझदारी से काम लेते हुए सभी बातें रिकॉर्ड करती रही जिसके बाद उसने इसकी जानकारी विद्यालय के छात्रों और जनप्रतिनिधियों को दी | इस बात के सामने आते ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और महाविद्यालय के मुख्य गेट पर शिक्षकों से जमकर कहासुनी हुई । इस दौरान सभी लोग आरोपित वाइस प्रिंसिपल को सबके सामने लाने की बात कहने लगे मामला तूल पकड़ता देख इसकी सूचना हल्दूचौड़ चौकी तक पहुंची जहां तत्काल प्रभाव से मामला संज्ञान में लेते हुए नवनियुक्त चौकी प्रभारी तारा सिंह राणा ने कार्यवाही शुरू कर दी। उन्होंने चौकी में पीड़ित छात्राओं एवं महाविद्यालय के अन्य छात्रों एवं जनप्रतिनिधियों की बात सुनी, इसी दौरान एक छात्रा के परिजन भी हल्दूचौड़ चौकी आ धमके उन्हें जब पूरे मामले की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस से कार्यवाही की मांग की। इधर चौकी इंचार्ज तारा सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही तहरीर आ जाएगी उसके बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Related Posts
रूद्रपुर-श्री शिव नाटक क्लब ने गणमान्य अतिथियों को पटका ओढ़ाकर और प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप भेंट करके किया सम्मानित……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- श्री शिव नाटक क्लब के तत्वाधान में प्रभु श्री राम जी की लीला मंचन के तृतीय…
लालकुआं से कांग्रेस से अस्मिता मिश्रा, भाजपा से प्रेमनाथ पंडित और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया नामांकन….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।कांग्रेस पार्टी…
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर भाजपा किच्छा नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया….
ख़बर शेयर करें -किच्छा – भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कार्यक्रम पूर्व…
