गैंगस्टर एक्ट में 06 साल से फरार चल रहे वारण्टी को पौड़ी पुलिस ने धर दबोचा…..

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.10.2023 को माननीय न्यायालय गैंगस्टर कोर्ट देहरादून द्वारा जारी

 

मु0अ0सं0-21/2018, धारा 3(1) G Act से सम्बन्धित वारण्टी मरगून उर्फ मरगूफ पुत्र थोटा, निवासी जाफ्तागंज नजीबाबाद थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया। नाम पता अभियुक्त :-मरगून उर्फ मरगूफ पुत्र थोटा, निवासी नजीबाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर उ0प्र0। पुलिस टीमः- उपनिरीक्षक श्री संजय रावत ,    मुख्य आरक्षी श्री अनुराग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *