बलूनी और हेरिटेज एकेडमी ने किया जीत से आगाज….

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- जनता इंटर कॉलेज मोटाढॉक मिनी स्टेडियम में आयोजित दसवीं शाहिद असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में  प्रथम चरण के अंतिम दो मुकाबले खेले गए पहले मुकाबला बलूनी क्लासेस और नवयुग पब्लिक क्लासेस के मध्य खेला गया,जिसमें शौर्य चौहान के निर्णायक गोल की बदौलत बलूनी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया , द्वितीय मुकाबला हेरिटेज एकेडमी और स्कॉलर अकैडमी के मध्य खेला गया l

 

मध्यांतर से ठीक पूर्व हेरिटेज के रक्षापंक्ति के खिला़ड़ी शुभम  नैथानी  ने हैडर से गोल कर टीम को बढ़त  दिल दी , दूसरे हाफ में स्कॉलर्स बदली रणनीति के साथ उतरी ,नतीजतन फॉरवर्ड खिलाड़ी अंतरिक्ष ने ,स्कॉलर्स के लिए  गोल कर स्कोर बराबरी पर ला दिया | अतिरिक्त समय के खेल में हेरिटेज एकेडमी के दर्शन ने गोल कर टीम को अगले दौर पर पहुंचा दिया मुख्य अतिथि की भूमिका ,बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्री श्याम सिंह डांगी,विशिष्ट अतिथि के रूप में हॉकी प्रशिक्षक श्री महेश्वर नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *