रुद्रपुर (शम्मी मैहर) ऊधम सिंह नगर पुलिस जहां कोरोना काल में देवदूत बनकर सामने आई है। वहीं हर पीड़ित की मदद के संकट मोचन बनकर है। मामला रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैप थाना क्षेत्र का है। थाना ट्रांजिट कैप में बीते दिन वादिनी दीपिका पत्नी प्रशांत निवासी शिव नगर ट्रांजिट कैंप ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र विशाल जिसकी उम्र महज़ 12 वर्ष है, अपने दोस्त विदमेक राय उम्र 12 वर्ष के साथ पिछली रात से बिना बताए कहीं चले गए हैं। थाना ट्रांजिट कैप पुलिस ने इस मामले में थाने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 150/2021 धारा 365 आई पी सी दर्ज कर गुमशुदा विशाल व विदमेक राय की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल ने गुमशुदा बच्चों के परिजनों के साथ मिलकर स्वयं थाना क्षेत्र में व रुद्रपुर क्षेत्र के रोडवेज स्टेशन व रेलवे स्टेशन में बच्चों की खोजबीन की तो दोनों गुमशुदा बालक विशाल व विदमेक राय रेलवे स्टेशन रुद्रपुर से सकुशल बरामद हो गये। दोनों बच्चों को बाद काउंसलिंग उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महज़ चंद घंटों में थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर लिया इन बालकों के परिजनों ने थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में ट्रांजिट कैप थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल,एस आई प्रदीप शर्मा, सिपाही नीरज भोज,नरेश जोशी आदि मौजूद थे।
Related Posts
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का लंबी बीमारी के बाद निधन, प्रदेश में ढाई साल संभाली थी कमान…..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- डॉ. कुरैशी करीब ढाई साल तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। उन्होंने 15 मई 2012 को उत्तराखंड…
नेपाल से दुखद हादसे की खबर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त,68 यात्री थे सवार…..
ख़बर शेयर करें -काठमांडू-नेपाल से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां नेपाल में येति एयरलाइंस का एक…
प्रधानमंत्री जी की धर्मपत्नी जशोदा बेन मोदी जी के70 वें जन्मदिन पर किया पौधारोपण
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी -(ज़फ़र अंसारी) एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व…
