हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र के भागीरथी विहार कॉलोनी में एक कोरोना संक्रमित वृद्धा महिला का शव घर में संदिग्ध परिस्थिति मिलने से हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम के द्वारा मामले की जांच में जुट गए पुलिस के मुताबिक राजदुलारी नामक एक वृद्धा घर में अकेली रहती थी उनका एक बेटा हालैंड और दूसरा बेटा दिल्ली में रहता है वृद्धा महिला को रोज खाना देने के लिए अमित नामक एक लड़का घर में आता था वृद्धा कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाई गई थी दोपहर अमित खाना लेकर वृद्धा के घर पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ मिला एक कमरे में वृद्धा का शव पड़ा था तो दूसरे कमरे में सामान बिखरा हुआ था मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और सुराग जुटाने की कोशिश में जुट गई पुलिस द्वारा वृद्ध महिला के शव को एहतियात के साथ कब्जे में लिया पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है अब देखना होगा कितनी जल्दी पुलिस इस मामले का खुलासा कर पाती है
Related Posts
लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी दीपक सिसोदिया को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी दीपक सिसोदिया को उत्तराखंड एसटीएफ ने खटीमा क्षेत्र से…
धामी सरकार के तीन साल का कार्यकाल उत्तराखंड का स्वर्णिम युग :महापौर दीपक बाली….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के तीन साल पूरे होने…
मौत के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी- कालाढूंगी मैं अपराधों की रोकथाम, नशीले, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश…
