हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का निकलना लगातार जारी है हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीतपुर क्षेत्र में देर रात गुलदार की दस्तक से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया जगजीतपुर क्षेत्र के मातृ सदन आश्रम रोड पर स्थित एक मकान की छत पर गुलदार आ गया गुलदार के आने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया लोगों द्वारा छत पर बैठे गुलदार का वीडियो बनाया गया और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई हरिद्वार जिले में कोरोना कर्फ्यू के कारण लोग घरों में हैं मगर घरों में भी लोग अब दहशत में जीने को मजबूर है क्योंकि हरिद्वार के कई क्षेत्रों में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं वन विभाग इन जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने में नाकाम साबित हो रहा है कल लालढांग क्षेत्र में जंगली हाथी द्वारा 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था तो वहीं देर रात कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर मैं रिहा इस इलाके में गुलदार के आने से हड़कंप मच गया गनीमत रही कि गुलदार ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया गुलदार के रिहायशी इलाके में आने से स्थानीय निवासी डर के साए में जीने को मजबूर है जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के वन विभाग द्वारा लाख दावे किए जाते हैं मगर वन विभाग के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं और जंगली जानवर बेरोकटोक रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं अब देखना होगा वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के लिए क्या इंतजाम किए जाते हैं
Related Posts
युवा वैश्य अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्त्वावधान में एक बैठक आहुत…….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- स्थानीय लालबत्ती चौराहा स्थित एक होटल में श्री वैश्य अग्रवाल सभा एवं श्री युवा वैश्य अग्रवाल…
हल्द्वानी पहुँचे मुख्यमंत्री धामी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत…..
ख़बर शेयर करें – युवा आभार रैली में पहुँचे मुख्यमंत्री धामी…. हल्द्वानी- हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी…
मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में आयोजित जागरण में भजन गायक निशा अरोरा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु…….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में बीती शाम भव्य जागरण का आयोजन किया गया। चैती परिसर…
