दहेज़ में बुलेट बाइक और तीन लाख रुपये नहीं मिले तो, पति ने फोन पर दिया तीन तलाक….

ख़बर शेयर करें -

लोनी- थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में महिला को निकाह के चार महीने बाद ही पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने पति शेरवान को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। ससुराल के लोग दहेज में बुलेट बाइक और तीन लाख रुपये नहीं मिलने से नाराज थे। महिला ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों को तलाश रही है।

 

शिकायतकर्ता मुस्कान ने पुलिस से कहा कि उसका निकाह 25 अगस्त 2023 को लोनी के शेरवान से हुआ था। उस समय पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से पति ससुराल में कई दिन तक रहा। आरोप है कि शेरवान उसे बिना बताए अचानक अपने घर चला गया। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करने का प्रयास नहीं किया। वह जब ससुराल पहुंचीं तो सास और अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बेटे को बहलाकर बिना दहेज निकाह करने का आरोप लगाया।

 

इस बीच पति ने भी दहेज में बुलेट बाइक और तीन लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया। उन्होंने जब मायके की आर्थिक स्थिति को बताया तो ससुराल का कोई भी व्यक्ति मानने को तैयार नहीं हुआ। इतना ही नहीं, सास ने कहा कि यदि दहेज में बुलेट और तीन लाख लाएगी तो समाज में उनकी इज्जत बढ़ जाएगी। ससुराल में जेठ, ससुर और अन्य लाेगों ने शेरवान से कहा कि यदि वह दहेज में मांग अनुसार बुलेट व रकम नहीं लाएगी तो इसे छोड़ देना।

 

फिर दूसरी लड़की से अच्छा दहेज लेकर निकाह होगा। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने उन्हें जबरन ससुराल से निकाल दिया। विरोध पर कमरे में बंद करके बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद धमकी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की तो फिर सुसराल में कदम मत रखना। वह रोते हुए मायके पहुंची और 24 दिसंबर को शेरवान ने फोन करके उन्हें तीन तलाक दे दिया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य का कहाना है कि महिला की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर शेरवान और महिला की काउंसलिंग कराई गई।

 

वह फल की रेहड़ी लगाता है। जब दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी तो लिखित शिकायत के आधार पर पति शेरवान, सास फुल्लो, ससुर, अहसान-जेठ, तारा और लतीफ-ससुर का भाई पर नामजद केस दर्ज किया। शेरवान को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को जल्द तलाश कर पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *