उत्तराखंड में अब तक करीब 60 लाख लोगों की आभा आईडी, 52 लाख लोगो से ज्यादा के बने आयुष्मान कार्ड……

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में अब तक करीब 60 लाख लोगों की आभा आईडी व 52 लाख लोगो के ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड  अभियान के अंतर्गत दोनों तरह के कार्ड बनाने का कार्य प्रगति पर है। जिसकी कमान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत खुद  संभाल रहे हैं। उत्तराखंड में भी इन दिनों  पूरे देश के साथ आयुष्मान कार्ड  भव अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से लेकर  02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडे का आयोजन अयोजित किया जा रहा है।

 

इसके साथ ही प्रत्येक जनपद में राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों पर भी  सार्वजनिक जगहों पर शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी तरह तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही  आम लोगों द्वारा  रक्तदान एवं अंगदान के लिए पंजीकरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा शिविरों में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) तथा आयुष्मान कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों प्रदेशभर मैं  स्वयं ही  आयुष्मान  कार्ड भव अभियान की  कमान संभाले हुये हैं।

 

मीडिया को जारी बयान मैं  बताया गया की  डॉ. रावत ने कहा की  प्रदेश में अब तक 60 लाख 05 हजार से अधिक लोगों की आभा आईडी तथा 52 लाख 18 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिसमें लोगो को उनका लाभ भी मिल  रहा है जनपद देहरादून में अभी तक  सर्वाधिक 706014 आभा आईडी बनाई गई। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में कुछ  प्रतिशत लोगों की आभा आईडी कार्ड  और  90 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे।

 

जिसके लिये आने वाली 31 दिसम्बर तक प्रदेशभर में अभियान जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से इस योजनाओं तहत  लाभ उठाने की अपील करते हुये अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने के लोगो को  प्रेरित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *