गदरपुर। (रिजवान अख्तर) व्यापारियों द्वारा कोविड कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाए जाने के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाने की मांग को लेकर सोई हुई सरकार को जगाने के लिए थालियां एवं घंटियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया !व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड के नेतृत्व में व्यापारियों ने गुरुद्वारा मार्केट पहुंचकर गाइड लाइन का पालन करने के साथ एक मीटिंग की तत्पश्चात थालियां बजाते हुए गुरुद्वारा से मुख्य बाजार गूलरभोज रोड सकैनिया रोड होते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा !वहीं कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे खड़े होकर थालियां बजाते हुए उक्त प्रदर्शन में सहयोग किया दीपक बेहड़ का कहना था कि सरकार को कुछ समय के लिए सभी प्रतिष्ठानों को गाइडलाइन का पालन करने के साथ खोलने की अनुमति देनी चाहिए, ताकि छोटे तबके के व्यापारियों मजदूरों एवं अन्य लोगों को राहत मिल सके ! इस मौके पर तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
Related Posts
तीन मंत्रियों का प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड में डेरा डाले हुए,,उत्तराखंड और पीड़ित लोगों के साथ यूपी सरकार
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर यूपी के तीन मंत्रियों का प्रतिनिधि…
घरेलू हिंसा से प्रताड़ित युवक ने की आत्महत्या
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (शम्मी मैहर / शादाब हुसैन ) राम मूर्ति पुत्र फूलचंद नानकमत्ता थाना तहसील सितारगंज जिला उधम…
माँ बाल सुंदरी माता का डोला चैती मंदिर पहुंचा,प्रसाद चढाने के लिए उमड पडी भक्तों की भीड़…
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) हर साल की तरह इस बार भी काशीपुर में चैत्र मास में लगने वाले…
