काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में रामनगर रोड स्थित आम आदमी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर अलग अलग मामलों का उदाहरण देकर गले तक भ्रष्टाचार में डूबे होने के आरोप लगाए और सभी मामलों में निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की। मयंक शर्मा ने कहा कि त्रिवेंद्र राज में उत्तराखंड की जनता की गाढ़ी कमाई के बन्दरबांट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, एक तरफ करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच कर्मकार कल्याण बोर्ड में हो रही है जिसमें रोजाना चौंकाने वाले भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं तो दूसरी तरफ महाकुंभ को लेकर पैसों की लीपापोती की जा रही है। आम आदमी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहना चाहती है कि अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान अपने भ्रष्ट मंत्रियों और मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार ना करने की नसीहत जरूर देना, क्योंकि आपके कुछ मंत्री और मुख्यमंत्री गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं।
Related Posts
शिक्षक दिवस को एक प्रेरणा रूप में मनाया गया।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा)शिक्षक सिर्फ हमें पढ़ाते नहीं बल्कि अच्छे बुरे का फर्क भी सिखाते हैं, और पूरे देश…
भारतीय परंपराएं सबका सम्मान करती है । पितृ को याद करने के लिए आज पितृ विसृजन- जिसे अंतिम श्राद्ध अमावस्या भी कहा जाता है…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कहा गया है की हम सबको अपने पूर्वजों का श्राद्ध अवश्य करना चाहिए, जिससे पितृ ऋण …
पुलिसकर्मियों को अब परिवार में जन्मदिन व त्यौहार के लिए मिलेगी छुट्टी – डीजीपी…
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड देहरादून पुलिसकर्मियों को अब परिवार के सदस्यों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने के लिए…
