सुल्तानपुर पट्टी – (मोहम्मद आसिफ) पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आक्रोशित कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एडवोकेट मो रफी के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल और डीजल के दामो को कम करने की मांग की। मो रफी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं जबकि कच्चे तेल के दाम कम है उसके बावजूद भी केंद्र सरकार की हठधर्मिता जनता पर बोझ बन रहा है डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम आसमान छू रहे हैं इसके साथ ही देश में अन्य चीजों पर बढ़ती महंगाई भी लोगों के जनजीवन पर असर डाल रही है केंद्र सरकार ने जल्द ही पेट्रोल और डीजल के रेट कम नहीं किए तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन करेगी। मौके पर नगर पंचायत सभासद मोहम्मद अहमद,बब्बू सागर, संजय सागर, रामपाल सागर, नजर उद्दीन, मोहम्मद इस्लाम रजा, अशोक बाल्मीकि, नूर हसन, अशपाक हाजी, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
Related Posts
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने अजय भट्ट से शिष्टाचार मुलाकात विभिन्न समस्या से करवाया अवगत दिया ज्ञापन…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने नैनीताल उधसिंहनगर सांसद माननीय अजय भट्ट जी से शिष्टाचार मुलाकात…
महिला स्वयं सहायता समूह की आजीविका वृद्धि हेतु नगर निगम श्रीनगर द्वारा भागीरथी स्वयं सहायता समूह के स्टाल का विधिवत उद्घाटन……
ख़बर शेयर करें -श्रीनगर- चार धाम यात्रा 2024 के अंतर्गत बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर गढ़वाल में श्रीयंत्र टापू स्थल पर…
कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में स्टार प्रचारक-नीरज तिवारी…
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में लामचौड़ क्षेत्र में घर घर जाकर प्रचार किया…
