बाजपुर – (मोहम्मद आसिफ) बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 45 दिन से अधिक और 1 वर्ष की उम्र से कम आयु के शिशु को लगाई जाने वाली न्यूमोकोक्त कंजुगेट वैक्सीन लगाने का शुभारंभ किया। और कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे शिशु को वैक्सीन लगाई। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहां की प्रदेश सरकार द्वारा नवजात शिशुओं को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। जिससे नवजात शिशु बीमारियों से बच कर तंदुरुस्त रह सके। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वैक्सीन का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के साथ-साथ न्यूमोकोक्त कंजुगेट वैक्सीन का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी प्रचार प्रसार में सहयोग देने की जरूरत है जिससे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को वैक्सीन लगाई जा सके।
Related Posts
हल्द्वानी- अतिक्रमण हटाने की मांग पर मेयर को सौंपा ज्ञापन……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी– गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं न महापौर गजराज सिंह बिष्ट को सौंपे…
भारत भूषण चुघ ने दुर्गा मंदिर में किया विशाल भंडारे का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ मैं आज महाशिवरात्रि पर पर…
स्वर्गीय अमित को समर्पित चन्द लाईन……
ख़बर शेयर करें -वो चमकता सितारा अमावस की रात के काले अंधेरे को चीरता हुआ ना जाने इस अनंत आकाश…
