कोविड 19 महामारी से अभी लोग उभर भी नहीं पाए थे की उत्तराखंड पर महंगाई की मार पड़ गई है। अप्रैल से मई महीने के दौरान उत्तराखंड देश से अधिक महंगाई बढ़ी हैं। आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड राज्य में अप्रैल से मई महीने के मध्य महंगाई की मासिक वृद्धि दर 1.85 प्रतिशत रही। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर मासिक वृद्धि दर 1.64 प्रतिशत रही है। देश के प्रमुख राज्यों से तुलना करने पर उत्तराखंड में दिल्ली (1.57 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश (1.17), जम्मू और कश्मीर (1.41), चंडीगढ़ (0.06), गुजरात (1.65), हरियाणा (1.64) पंजाब (1.69) और राजस्थान (1.42 प्रतिशत) से अधिक महंगाई दर्ज की गई है। महंगाई पर कांग्रेस लगातार हमला कर रही है। पिछले दिनों विपक्षी पार्टी ने प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में उछाल के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। उत्तराखंड में सरकार पूरी तरह से महंगाई पर नियंत्रण करने में असफल रही है। आवश्यक वस्तुएं पड़ोसी राज्यों से बहुत ज्यादा महंगी है। महंगाई दर लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय में महंगाई औरो से भी आगे निकल गए हैं, जो सरकार की नाकामी को दिखाता है। सूर्यकांत धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस उत्तराखंड में दूसरे राज्यों की तुलना महंगाई नियंत्रण में है। हमारी सरकार ने पेट्रो उत्पादों पर वैट कम किया है। सरकार के स्तर पर नियंत्रण करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Related Posts
केंद्रीय रक्षा मंत्री और पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने पंडित रामसुमेर शुक्ला मेडिकल कॉलेज में सांसद निधि से क्रय किए गए उपकरणो का किया लोकार्पण
ख़बर शेयर करें – रूद्रपुर-(एम सलीम खान) केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने आज रूद्रपुर पपहुचकर…
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका आत्रेय ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा शासनकाल काशीपुर और उत्तराखंड बदहाल” की कहावत सच हो रही है।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) एक प्रेस बयान में डॉ आत्रेय ने कहा कि उत्तराखंड की दशा में परिवर्तन…
(सड़क सुरक्षा अभियान) नाबालिगों के वाहन चलाने पर लगातार कार्यवाही जारी, पुलिस ने अभिभावक के विरुद्ध किया अभियोग पंजीकृत……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल/ मल्लीताल- सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा नाबालिग बच्चों के…
