हल्द्वानी – (जफर अंसारी) हत्यारे चाहे कितने भी शातिर हो, पुलिस की गिरफ्त में आ ही जाते हैं। बीते 28 जून को रामनगर के पीरूमदारा में टैक्सी ड्राइवर की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया । पकड़े गए तीन आरोपियो में से दो सहारनपुर और एक हिमाचल का रहने वाला है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा की 28 जून को चौकी पीरुमदारा में एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था। व्यक्ति का गले दबाकर उसकी हत्या की गई थी, जिसकी पहचान नही हुई थी, लेकिन मृतक द्वारा पहनी गई शर्ट पर स्टार डिज़ाइनर का टैग लगा हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने में सफल हो पाई, मृतक का नाम सलीम अहमद जो कि नेहरू कॉलोनी थाना देहरादून का निवासी है। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल खंगाल कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और साथ ही मृतक की कार और मोबाइल भी बरामद की।
Related Posts
कांग्रेस ने किया सफाई कर्मचारी व विद्युत कर्मियों का समर्थन
ख़बर शेयर करें – लालकुआ– (नंदन राम आर्य) प्रदेश में लगातार चल रही विभिन्न विभागीय कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर…
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष का कालाढूंगी पहुंचने पर मंडल कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत…….
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी-(ज़ुबैर आलम) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष सैयद अली नकवी के कालाढूंगी पहुंचने पर मंडल कार्यकर्ताओं…
अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने श्री रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि दी….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कालाढूंगी चौराहे हल्द्वानी स्थित भारत के व्यापारियों के मार्गदर्शक…
