लालकुआं – (नंदन राम आर्य) लालकुआ क्षेत्र में आत्महत्या की प्रवृत्ति चिंता का सबब बनते जा रही हैं, वर्तमान डिजिटलीकरण के इस दौर में विशेषकर युवाओं का आत्महत्या का बढ़ता ग्राफ गंभीर चिंतनीय विषय है यहां देर रात कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन जवाहर नगर निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है मृतक युवक की तीन बेटियां हैं। उसकी मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि शनिवार की रात को वार्ड नंबर तीन निवासी सचिन उम्र 30 वर्ष ने अपने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली परिजनों को पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सचिन के पिता श्रीपाल नगर पंचायत लालकुआं में सफाई नायक हैं मृतक युवक की तीन मासूम पुत्रियां है युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है इधर बता दें कि एक दिन पूर्व में ही शिवालिक पुरम आवासी कॉलोनी में हाईस्कूल के छात्र ने भी फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इधर बरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर ने बताया उन्हें सूचना मिली थी एक युवक ने फांसी लगा ली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उन्होंने बताया कि युवक काफी नशे में था जिसके चलते उसने यहां कदम उठाया।
Related Posts
मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज मा0 मुख्यमंत्री जी के फरवरी माह में प्रस्तावित भ्रमण को…
अघोषित विद्युत संकट से आम जनता परेशान-अलका पाल….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पीसीसी सचिव अलका पाल ने कहा कि ऊर्जा…
एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कोतवाली काशीपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- एसएसपी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान जनता दरबार लगाकर की गई जन सुनवाई व मौके पर…
