काशीपुर – (सुनील शर्मा ) जलभराव एक ऐसी समस्या है जिससे प्रत्येक वर्ष व्यापारी वर्ग को भारी आर्थिक नुकसान होता है। इसके बावजूद मानसून आने से पहले निगम की ओर से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन द्वारा नाले- नालियों व गूल की साफ-सफाई के तर्क को नकारते हुए कहा कि वास्तविकता इससे अलग है। शहर की नालियां कूड़े करकट से भरी हुई हैं। शहर की गलियों में गंदगी का आलम है। डा0 दीपिका आत्रेय ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को जलभराव की समस्या का समय रहते निस्तारण करना चाहिए अन्यथा बरसात में व्यापारियों को होने वाले नुकसान का मुआवजा देना चाहिए। डा0 दीपिका आत्रेय ने आरओबी निर्माण की धीमी गति पर विधायक हरभजन सिंह चीमा व प्रशासन पर आरोप लगाया कि इस मामले में कोई गंभीर नहीं है। आरओबी के आसपास के व्यापारियों का कारोबार चौपट हो चुका है। सर्विस रोड न बन पाने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Related Posts
सेहत को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी में हेल्दी रूट्स कैफे का हुआ शुभारंभ मिस्टर यूनिवर्स संग्राम चोगले ने किया हेल्दी रूट्स कैफे का शुभारंभ
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) सेहत को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी में हेल्दी रूट्स कैफे का शुभारंभ किया…
गणपति बाबा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ शहर में जगह-जगह गणपति बाबा हुए विराजमान…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- देशभर में आज से गणेश चतुर्थी के साथ-साथ गणेश महोत्सव का भी आगाज हो गया है…
दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते हुई फायरिंग, एक की मौत एक जख्मी…..
ख़बर शेयर करें -मोगा के रतन सिनेमा के पास देर रात दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग हो…
