काशीपुर – (सुनील शर्मा ) जलभराव एक ऐसी समस्या है जिससे प्रत्येक वर्ष व्यापारी वर्ग को भारी आर्थिक नुकसान होता है। इसके बावजूद मानसून आने से पहले निगम की ओर से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन द्वारा नाले- नालियों व गूल की साफ-सफाई के तर्क को नकारते हुए कहा कि वास्तविकता इससे अलग है। शहर की नालियां कूड़े करकट से भरी हुई हैं। शहर की गलियों में गंदगी का आलम है। डा0 दीपिका आत्रेय ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को जलभराव की समस्या का समय रहते निस्तारण करना चाहिए अन्यथा बरसात में व्यापारियों को होने वाले नुकसान का मुआवजा देना चाहिए। डा0 दीपिका आत्रेय ने आरओबी निर्माण की धीमी गति पर विधायक हरभजन सिंह चीमा व प्रशासन पर आरोप लगाया कि इस मामले में कोई गंभीर नहीं है। आरओबी के आसपास के व्यापारियों का कारोबार चौपट हो चुका है। सर्विस रोड न बन पाने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Related Posts
स्मैक व नशीले इंजेक्शन के साथ पुलिस ने किया एक युवक को गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी और सीओ के…
न्याय केवल होना नहीं चाहिए, होते हुए दिखना भी चाहिए – सुप्रीम कोर्ट
ख़बर शेयर करें – नई दिल्ली– (एम.सलीम खान) नई दिल्ली में देश की सर्वोच्च अदालत ने भारतीय नागरिकों की निगरानी के…
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म शिक्षक दिवस के रूप में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-बीते रोज पूरे देश भर में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में…
