कालाढुंगी– (शाकिर हुसैन) शहरी विकास मंत्री और कालाढुंगी विधायक ने कालाढुंगी मण्डल कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया। भाजपा सरकार में शहरी विकास मंत्री व कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत ने कालाढुंगी पहुचकर मण्डल कार्यकताओं के साथ नगर पंचायत अध्य्क्ष पुष्कर कत्यूरा के निवास पर मंथन बैठक कर उनकी समस्या सुनी वही अनेक समस्याओं का मौके पर ही सम्बंधित विभाग से वार्ता कर समाधान भी किया।व इस दौरान उन्होंने उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ से तैयार रहने को कहा । इस दौरान उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कॉंग्रेस का काम है टांग खिंचाई करना।उन्होंने कहा मात्र भाजपा ही वह पार्टी है जो विकास की बात भी करती है और विकास भी करती है।उन्होंने कहा भाजपा सरकार में पूरे राज्य में चोहमुखी विकास हो रहा है। आने वाले समय मे भी जो विकास कार्य रुके है शीघ्र ही उंनको भी पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कालाढुंगी विधानसभा की हर छोटी बड़ी समस्या को दूर किया जाएगा।इस दौरान उन्होंने कार्यकताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसने को कहा व सरकार की जननीतियो को जन जन तक पहुचाने को कहा।वही उन्होंने कार्यकर्ताओ के बल पर एक बार फिर से राज्य में 60 सीटों से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाए जाने की बात कही
Related Posts
विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक अवश्य जीत का परचम लहराएगा। आशीष अरोड़ा बॉबी
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता आशीष अरोरा बॉबी ने प्रेस को जारी बयान…
104 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -संवाददाता – एम सलीम खान किच्छा- किच्छा पुलिस ने 104 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार को…
उत्तम नगर स्थित गुरूद्वारे डेरा माधोपुर के बाबा नजर सिंह व संगत द्वारा डॉ.रेनू शरण को किया सम्मानित……
ख़बर शेयर करें -ऊधमसिंहनगर- तीन दिवसीय श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के गुरू वाणी पाठ का आज समापन हुआ।लगभग बीस हजार संगत…
