कालाढूंगी– (जुबैर आलम) कालाढूंगी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित में टाईल्स से बनी सड़क का नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा और अधिशाषी अधिकारी प्रतिभा कोहली ने लोकार्पण किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा ने कहा कि नगर के हर वार्ड का विकास उनकी प्राथमिकता है। नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और अभी और भी बहुत से विकास कार्य कराने की योजना चल रही है जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी कोहली ने कहा कि इस रोड के बन जाने से वार्ड की सुंदरता बढ़ गई है अब इसकी जिम्मेदारी यहा के स्थानीय लोगो की भी बनती है कि इसको अपना समझ कर इसकी सुंदरता बनी रहे इसके लिए नगर पंचायत का सहयोग करें l वही नगर पालिका अध्यक्ष पुष्कर ने वार्ड नंबर 2 नोदिया फार्म के लोगों को भी आश्वासन दिया कि वार्ड नंबर 2 नोदिया फार्म में भी बहुत जल्द कार्य स्टार्ट हो जाएगा ।
Related Posts
दिन में नौकरी और शाम को मोबाइलों पर झपटा मारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार-पढ़ें आखिर है क्या पूरा मामला…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) शहर में मोबाइल छीनने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस…
चुनावी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ छिड़े बगावती सुर
ख़बर शेयर करें -कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी शिल्पी अरोरा ने रावत पर कसे तंज रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) विधानसभा चुनाव…
पौड़ी पुलिस ने 12 घंटों के भीतर किया गुमशुदाओं को बरामद…..
ख़बर शेयर करें -घर से नाराज होकर गयी बहनों व हिमांचल से बिना बताये घर से भागे नाबालिक बालक को…
