कांग्रेस नेताओं ने किया 2022 में सरकार बनाने का दावा

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – (जफर अंसारी)  राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस के कुमाऊं प्रवक्ता इमरान खान तथा महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष सरस्वती ऐरी ने दावा किया कि 2022 में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी

नेता द्वय ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से उत्तराखंड की जनता तंग आ चुकी है तथा इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है कांग्रेस नेताओं ने यहां जारी बयान में कहा कि बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार उत्तराखंड के सबसे बढे मुद्दे हैं लिहाजा इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस जन जन तक जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करा रही है नेताओं का दावा है कि आज जनता कांग्रेस को आशा भरी नजरों से देख रही है तथा 2022 में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार को बनाने का मन बना चुकी है इससे पूर्व महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष सरस्वती ऐरी ने राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस के कुमाऊ प्रवक्ता इमरान खान के साथ हाथीखाना क्षेत्र का भ्रमण किया तथा उन्होंने वर्तमान में बनाई जा रही सड़क का भी निरीक्षण किया उक्त नेताओं ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी उल्लेखनीय है कि लालकुआं हाथीखाना फलाहारी आश्रम से लेकर 25 एकड़ तक का मार्ग बदहाल था जिसको लेकर के युवा नेता इमरान खान द्वारा जोरदार आंदोलन किए गए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *