नैनीताल – (गुन्जन मेहरा) आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर इकाई द्वारा मंडल मुख्यालय नैनीताल, में तल्लीताल स्थित ऐतिहासिक गांधी प्रतिमा के सामने ,नगर की दो प्रमुख समस्याओं , सरोवर नगरी की ऐतिहासिक इमारत जहां वर्षों से आम आदमी के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है ,उस इमारत को ध्वस्त करके वहां पर कार पार्किंग का निर्माण किये जाने के विरोध में , और दूसरी नैनीताल नगर की नींव बलिया नाले के समीप बसे कृष्णापुर क्षेत्र की सैकड़ों आबादी के लिए नये पैदल मार्ग निर्माण करने की मांग को लेकर , धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया ,आम आदमी पार्टी के इस धरना प्रदर्शन में ,आम आदमी पार्टी नगर इकाई नैनीताल ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ,नगर की ऐतिहासिक इमारत और खेल के मैदान पर कार पार्किंग बनाये जाने का आम आदमी पार्टी पुरजोर विरोध करती है आम आदमी पार्टी नगर इकाई ने कहा कि एक तरफ नैनीताल नगर की ऐतिहासिक इमारतों जैसे दुर्गा लाल साह लाइब्रेरी और नैनीताल नगर की ऐतिहासिक नगर पालिका परिषद इमारत को संजाने संवारने का कार्य किया जा रहा है , वहीं दूसरी और नगर की एक ऐतिहासिक इमारत जहां अनेकों पिढ़ियो ने शिक्षा प्राप्त करके देश प्रदेश को एक नई दिशा प्रदान की ,उस इमारत को ध्वस्त करके कार पार्किंग बनाये जाने का निर्णय आम आदमी के बच्चों के भविष्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है। आम आदमी पार्टी की इस सभा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि , शिक्षा के मंदिर के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ नगर की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी , और आम आदमी पार्टी जो शिक्षा की बात करती है ,वह जबरदस्त विरोध करती है, वहीं दूसरी और नैनीताल नगर की नींव बलिया नाले के भूस्खलन क्षेत्र के समीप बसे कृष्णापुर की लम्बे समय से लंबित मांग पैदल मार्ग का पूर्ण समर्थन करती है , आम आदमी पार्टी नगर इकाई ने कहा कि वर्षों से बलिया नाले के भूस्खलन क्षेत्र के समीप बसे कृष्णापुर की जनता वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाये जाने की मांग शासन प्रशासन और स्थानीय विधायक और सांसद से करती है , परन्तु आज तक ना शासन प्रशासन और स्थानीय विधायक और सांसद ने इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया है ,क्षेत्रीय जनता द्वारा अनेकों बार इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया,परन्तु ना शासन प्रशासन और ना स्थानीय विधायक सांसद द्वारा कोई गंभीरता पूर्वक कार्यवाही नहीं की गई ,आम आदमी पार्टी ने कहा कि आज भी क्षेत्र की जनता जान हथेली पर रखकर पुराने भूस्खलन क्षेत्र में इलाके से आवाजाही करन के लिए मजबूर हैं आम आदमी ने इन दोनों ज्वलंत मुद्दों को लेकर गांधी प्रतिमा तल्लीताल के समीप जोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया ,और शासन प्रशासन को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि ,इन दोनों मुद्दों पर अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई , तो आम आदमी पार्टी नगर की जनता को साथ लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी आम आदमी पार्टी द्वारा ,इन मुद्दों को लेकर माननीय आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल को ज्ञापन भी सौंपा गया ,
Related Posts
ये तो गजब हो गया! परिवार को भी पसंद नहीं आया ये प्रत्याशी, सिर्फ एक वोट पड़ा, लोग ले रहे मजे- पढ़े पूरी खबर…..
ख़बर शेयर करें -ये तो गजब हो गया! परिवार को भी पसंद नहीं आया ये प्रत्याशी, सिर्फ एक वोट पड़ा,…
दुखद घटना, सोते समय सांप के काटने से हुई बच्चे की मौत…
ख़बर शेयर करें -एक दुखद घटना के बाद, सितारगंज क्षेत्र में एक बच्चे की मौत हो गई जिसने घर में…
जिला उद्योग केंद्र और आयोजक सहारा सर्वोथन समिति संस्था ने किया दो दिवसीय जागरूकता विकास कार्यक्रम आयोजित….
ख़बर शेयर करें -विकास खंड सभागार में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और आयोजक सहारा सर्वोथन समिति संस्था दो दिवसीय जागरूकता…
