वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाया गया अवैध तस्करी के विरुद्ध अभियान,एक अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – (जफ़र अंसारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार के आदेशानुसार वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री रोहताश सिंह के नेतृत्व में कोतवाली लालकुआ पुलिस द्वारा डोली रेंज के जंगलों में अवैध शराब की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया अभियान के तहत अवैध शराब बनाने वाली भट्टियों को तहस-नहस किया गया

                                           

तथा लगभग 1000 लीटर लहान नष्ट किया गया और एक व्यक्ति उम्र 40 वर्ष निवासी शक्ति फार्म नम्वर 06 थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर को एक ट्यूब में 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया उक्त के संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर नंबर 234/2021धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजिकृत किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *