राहुल गांधी का कांग्रेस को अल्टीमेटम,2027 की लड़ाई बीजेपी से है, आपस में नहीं: राहुल गांधी का उत्तराखंड कांग्रेस को कड़ा संदेश

ख़बर शेयर करें -

समाचार प्लस लाइव | राहुल गांधी का कांग्रेस को अल्टीमेटम,2027 की लड़ाई बीजेपी से है, आपस में नहीं: राहुल गांधी का उत्तराखंड कांग्रेस को कड़ा संदेश

नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की बैठक, संगठन की एकजुटता और क्षेत्रीय संतुलन पर हुए तीखे सवाल-जवाब, करन माहरा ने नेतृत्व को लेकर मांगी स्पष्टता

नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में शुक्रवार को उत्तराखंड कांग्रेस को लेकर एक अहम बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में पार्टी के संगठन, आगामी चुनाव रणनीति और नेताओं के बीच मतभेदों पर खुलकर चर्चा हुई।

बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा,

अब वक्त आ गया है कि सब एकजुट हों। लड़ाई बीजेपी से है, न कि आपस में। जो नेता पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को निर्देश दिए कि जो भी नेता सार्वजनिक रूप से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हाईकमान से नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके पद से हटने की अटकलें संगठन की साख को नुकसान पहुंचा रही हैं। अगर कोई निर्णय लेना है तो जल्द लिया जाए ताकि 2027 की तैयारी व्यवस्थित ढंग से हो सके।

बैठक में उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और हरक सिंह रावत ने गढ़वाल-कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने मांग की कि पदों और जिम्मेदारियों का वितरण क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया जाए।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वह पार्टी के हर फैसले के साथ हैं और उनके समर्थक भी एकजुटता के साथ संगठन के साथ खड़े हैं।

राहुल गांधी ने यह भी निर्देश दिए कि कांग्रेस को महिला अपराधों, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहना होगा। आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी अब मैदान में उतरने की तैयारी में है और हाईकमान किसी भी तरह की अंदरूनी कलह को अब बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *