तो क्या निर्दलीय प्रत्याशी रेखा कत्यूरा बिगड़ेंगी भाजपा के समीकरण ? कालाढूंगी की जनता का मिल रहा सहयोग….

ख़बर शेयर करें -

  

कालाढूंगी (शेर अफगन (बब्बन) – निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। कई दिग्गज अपनी किस्मत मेयर, निकाय और नगर पालिका परिषद के चुनाव में अपना रहे हैं। चुनावी हलचल तेजी के साथ अपने पूरे चरम पर है,बात करेंगे कालाढूंगी के चुनावी संग्राम की तो इस बार भारतीय जनता पार्टी ने कविता वालिया को अपना प्रत्याशी बनाया है, भाजपा ने पहले कालाढूंगी  नगर पालिका को एससी आरक्षण घोषित कर दिया जिसके बाद टिकट की मारामारी मच गई। दर्जनों प्रत्याशी दौड़ में शामिल हो गए। अड़चन बढ़ी और आरक्षण को मंथन का दौर भी चला। ऐन वक्त पर कालाढूंगी सीट को सामान्य महिला घोषित कर दिया गया, साल 2013 में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा ने निर्दलीय प्रत्याशी रूप में जीत दर्ज़ करा कर सब को हेरान कर दिया तो वही 2018 भाजपा ने पुष्कर कत्यूरा पर भरोसा जताया और पुष्कर कत्यूरा ने भरोसे को कयाम रखते साल 2018 में विपक्षियों पर भारी पड़े और भारी जीत दर्ज़ की, अब 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने कविता वालिया को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वही पुष्कर कत्यूरा ने अपनी पत्नी रेखा कत्यूरा को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मदन में उतरा है,

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2025 के चुनावों के परिणामों में उलटफेर से इंकार नहीं किया जा सकता है। अब यह तो रिजल्ट ही तय करेगा।

चुनावी कार्यालय खुला

इसी क्रम में शनिवार को निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा ने निर्दलीय प्रत्याशी रेखा कत्यूरा के चुनावी कार्यालय का रिबन काट कर उद्घाटन किया।

पत्नी रेखा कत्यूरा को निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतार चुके है जिससे रेखा कत्यूरा को उनके पति और निवर्तमान अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा की लोकप्रियता का पूरा लाभ मिल रहा है।

कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर रेखा कत्युरा ने कहा कि उनके पति के द्वारा पिछले 10 वर्षों में कालाढूँगी का विकास किया गया है लेकिन इस बार नगर पंचायत का विस्तार कर नगर पालिका परिषद बनाया गया है जिससे इसमें शामिल ग्रामीण क्षेत्र का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही वह नगर पालिका कालाढूँगी से निर्दलीय अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही हैं जिससे नागरिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए जीतने के बाद सबसे पहले आधे रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा साथ ही बहुत से विकास के नए कार्य किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि वह नगरवासियों के सुख सुविधा के लिए हमेशा आगे बढ़कर कार्य करती आई हैं और भविष्य में भी करती रहेंगी। निवर्तमान अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, विनोद कत्यूरा, आनंद कत्युरा, सुरेंद्र, मोहन, चेतन, कुंदन, सोमेश, कृपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *