रुद्रपुर। इस दीपावली नगर निगम रुद्रपुर 51 हजार दीप जलाकर रोशनी और स्वच्छता का अनोखा संदेश देगा। शनिवार 18 अक्टूबर को ‘शुभ दिवाली, स्वच्छ दिवाली’ थीम पर कल्याणी वाटिका और गांधी पार्क में दीपोत्सव का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 3 बजे कल्याणी नदी तट पर स्वच्छता अभियान से होगी, जिसमें पार्षदों, सामाजिक संस्थाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। शाम 6 बजे कल्याणी वाटिका और 7 बजे गांधी पार्क में दीपोत्सव के तहत दीप जलाए जाएंगे।
महापौर विकास शर्मा ने कहा — “दीपावली केवल उत्सव नहीं, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण और सामाजिक एकता का संदेश है।”
उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस दीपोत्सव को सफल बनाएं और अपने घरों व आसपास सफाई बनाए रखें।
