काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर में रात के अंधेरे में बढ़ती गोवंशीय पशुओं की वाहन दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग सजग हो गया है। बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस ने अब अनोखी पहल शुरू की है। काशीपुर पुलिस ने ख्वाहिश संस्था के सहयोग से सड़कों पर घूम रहे गोवंशीय पशुओं को रिफ्लेक्टर युक्त माला लगाने का बीड़ा उठाया है। जिससे रात में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। सीओ अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने आईटीआई क्षेत्र के चैती चौराहे से रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान की शुरुआत की। अभियान के पहले दिन लगभग दो दर्जन गोवंश के पशुओं को गले में रिफ्लेक्टर युक्त माला पहनाई गई। सीओ अक्षय प्रह्लाद ने बताया कि आए दिन क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के वाहन दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिल रही थी। ज्यादातर घटनाएं रात में ही हो रही थी। जिसको लेकर बड़े वाहन चालकों से पूछताछ की गई। उसके बाद अंधेरे में जानवरों के ना दिखने की बात सामने आई। जिसके बाद उन्होंने ख्वाहिश संस्था के सहयोग से रिफ्लेक्टर युक्त माला पहनाने को लेकर अभियान चलाने की शुरुआत की है। इस मौके पर थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, एसआई प्रदीप भट्ट, एसआई नीलम मेहता, ख्वाहिश संस्था की आयुषी नागर आदि मौजूद रहे।
Related Posts
राजकीय इंटर कालेज निर्माण व मेडिकल कालेज में एमआरआई मशीन की स्थापना के लिये सौपा ज्ञापन……..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- विधायक शिव अरोरा ने उत्तराखंड सरकार में उच्च , माध्यमिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन…
15 जून को बाबा नीमकरौली के कैंची धाम में भव्य मेले की तैयारियां हुई पूरी, पुलिस ने बनाया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-सुप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में 15 जून को लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही…
30 लाख रूपये की चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- 🔶. STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम उत्तराण्ड का वर्ष 2025 में एक बार पुनः नशा तस्करों…
