रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (चमोली जिले का मामला एक शव फंदे पर तो चार शव कमरे में मिलें) देहरादून/चमोली चमोली में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में परिवार के मुखिया उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। उपजिलाधिकारी चमोली सहित राजस्व, रेगुलर पुलिस की टीम ने मौके जाकर साक्ष्य जुटाए। चमोली जनपद के घाट ब्लॉक के दूरस्थ गांव घुनी निवासी दिनेश लाल पुत्र ध्यानी राम पीआरडी में तैनात थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश रावत ने बताया कि ग्रामीणों ने दिनेश लाल का शव घर के कमरे लगे हुए हुक पर देखा था। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर ही मृत मिलें। नायाब तहसीलदार धीरेन्द्र राणा ने बताया कि मृतकों में दिनेश लाल, उसकी पत्नी बीरा देवी, बेटी नेहा,बेटा अरुण,व बेटा अक्षय के शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई चिकित्सकों की टीम बुलाकर गांव में ही करवाईं गई है।
Related Posts
निशंक को किया दिल्ली तलब, राजनीति हलचल तेज,नयी जिम्मेदारी सौपे जाने की चर्चाएं जोरों पर
ख़बर शेयर करें -संगठन में बड़े बदलाव के संकेत चुनावी नतीजों से पहले दिल्ली पहुंचे निशंक देहरादून भारतीय जनता पार्टी…
चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए एल्बेंडाजोल दवाई के वितरण…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य…
चाइल्ड लाइन ने बच्ची को परिजनों से मिलाया….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-जिला प्रोबेशन अधिकारी उदय प्रताप सिंह,बाल कल्याण समिति सदस्य विवेक तागरा, पुष्पा पानू, हरनीत कौर के आदेशानुसार…
