सुल्तानपुर पट्टी – (मोहम्मद आसिफ) सुल्तानपुर पट्टी में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जिन्हें पुलिस का जरा भी डर दिखाई नहीं दे रहा है। जहां चोर बेझिझक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं वहीं पुलिस चोरी की वारदात पर रोक लगाने में नाकाम साबित दिखाई दे रही है। बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी में अज्ञात चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित मोबाइल और मेडिकल की दुकान के पीछे से दीवार को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। मामले की जानकारी तब पता चली जब मेडिकल स्वामी अब्दुल नवी अपनी दुकान को खोलने के लिए पहुंचा जहां उसने दीवार को कटा देखकर मामले की जानकारी पड़ोसी दुकानदार प्रेम सिंह को दी। सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचे प्रेम सिंह ने दुकान से करीब 20 मोबाइल और एटीएम स्वाइप मशीन को दुकान से गायब देखा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदारों ने सुल्तानपुर पट्टी चौकी में तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वहीं जब दुकानों में हुई चोरी की घटना की जानकारी सीओ वंदना वर्मा से ली गई तो उन्होंने एक ही दुकान में चोरी की घटना होना बताया है। जबकि तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि चोरों ने दो दुकानों में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि अधिकारी अपने विभागीय कर्मचारियों की कमी पर पर्दा डालते दिखाई दे रहे हैं।
Related Posts
हल्द्वानी- पांच साल की बच्ची से स्कूल में छेड़छाड़, कोतवाली में हंगामा, लोगों ने शिक्षक पर लगाया आरोप……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक अशासकीय स्कूल की पांच साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़…
श्रद्धांजलि के साथ संदेश: आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमाले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत…
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए खड़े डम्पर से बैटरी चोरी करने के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए खड़े डम्पर से बैटरी चोरी करने के मामले का खुलासा…
