काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर शहर के अंदर जलभराव की समस्या को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता सिंचाई एवं क्षेत्रीय पार्षद के साथ निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान काशीपुर के अल्लीखा मैं अत्यधिक जलभराव की समस्या पाई गई सड़क के किनारे बनी नालियों पर व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिस कारण नाली अवरुद्ध हो गई है नालियों के पानी की निकासी जिस बड़े नाले द्वारा होती है वह भी आगे जाकर संकीर्ण हो गया है, इस संबंध में मौके पर उपस्थित लोगों से बात की गई लोगों द्वारा भी सड़क के किनारे बनी नालियों पर अतिक्रमण के संबंध में सहमति व्यक्त की गई और उनके द्वारा मार्ग को चौड़ा कराने का अनुरोध किया गया जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु मौके पर उपस्थित अपर सहायक अभियंता सिंचाई खंड को निर्देशित किया गया कि वह तत्काल जहां-जहां नाली बंद हो गई है उसको तुरंत खोला जाए एवं संकीर्ण नाले को चौड़ा किया जाए, जिससे पानी की निकासी सही प्रकार से हो सके | जसपुर बाईपास स्थित ढेला नदी के पुल के पास काफी मिट्टी के कटान की संभावना बन रही है जिससे अत्यधिक खेती का नुकसान होगा, इस संबंध में संबंधित पटवारी को निर्देशित किया गया है कि किसी भी जनहानि, पशु हानि एवं अन्य किसी भी प्रकार की हानि से बचने के लिए तत्काल तहसीलदार, काशीपुर के माध्यम से रिपोर्ट प्रेषित करें जिससे समय रहते किसी भी प्रकार की हानी से निपटा जा सके । मुरादाबाद रोड स्थित पुराना ढेला नदी का पुल है, जिसमें ब्रिज की तरफ सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण भूमि का कटाव हो रहा है जिस कारण ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की प्रबल संभावना बनी हुई है इस संबंध में मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता सिंचाई खंड को निर्देशित किया गया
Related Posts
हल्द्वानी- अल्मोड़ा सड़क दुर्घटना के घायलों से मिलने पहुंचे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए भीषण…
280 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार……..
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- लालकुआँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशीले…
देवदूत बनकर बच्ची को बचाने वाले सीपीयू कॉन्स्टेबल को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से किया गया सम्मानित….
ख़बर शेयर करें – ई रिक्शे से गिरी बच्ची को बचाने पर सीपीयू कॉन्स्टेबल को मिला सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।…
