काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर शहर के अंदर जलभराव की समस्या को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता सिंचाई एवं क्षेत्रीय पार्षद के साथ निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान काशीपुर के अल्लीखा मैं अत्यधिक जलभराव की समस्या पाई गई सड़क के किनारे बनी नालियों पर व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिस कारण नाली अवरुद्ध हो गई है नालियों के पानी की निकासी जिस बड़े नाले द्वारा होती है वह भी आगे जाकर संकीर्ण हो गया है, इस संबंध में मौके पर उपस्थित लोगों से बात की गई लोगों द्वारा भी सड़क के किनारे बनी नालियों पर अतिक्रमण के संबंध में सहमति व्यक्त की गई और उनके द्वारा मार्ग को चौड़ा कराने का अनुरोध किया गया जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु मौके पर उपस्थित अपर सहायक अभियंता सिंचाई खंड को निर्देशित किया गया कि वह तत्काल जहां-जहां नाली बंद हो गई है उसको तुरंत खोला जाए एवं संकीर्ण नाले को चौड़ा किया जाए, जिससे पानी की निकासी सही प्रकार से हो सके | जसपुर बाईपास स्थित ढेला नदी के पुल के पास काफी मिट्टी के कटान की संभावना बन रही है जिससे अत्यधिक खेती का नुकसान होगा, इस संबंध में संबंधित पटवारी को निर्देशित किया गया है कि किसी भी जनहानि, पशु हानि एवं अन्य किसी भी प्रकार की हानि से बचने के लिए तत्काल तहसीलदार, काशीपुर के माध्यम से रिपोर्ट प्रेषित करें जिससे समय रहते किसी भी प्रकार की हानी से निपटा जा सके । मुरादाबाद रोड स्थित पुराना ढेला नदी का पुल है, जिसमें ब्रिज की तरफ सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण भूमि का कटाव हो रहा है जिस कारण ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की प्रबल संभावना बनी हुई है इस संबंध में मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता सिंचाई खंड को निर्देशित किया गया
Related Posts
आदमी पार्टी के नेता एंव एडवोकेट बसंत कुमार ने थमा कांग्रेस पार्टी का हाथ…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- बागेश्वर उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर। आम आदमी पार्टी के नेता एंव एडवोकेट बसंत कुमार ने…
“स्वस्थ काशीपुर” संकल्प के तहत महापौर दीपक बाली की पहल, सरकारी अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सक की नियुक्ति….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- नगर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करते हुए महापौर…
काशीपुर के स्वर्ग वाहन के माध्यम से निशुल्क सेवा दे रहे हैं विजय कुमार को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) आम आदमी यूं ही कायल नहीं है अरविंद केजरीवाल का। काशीपुर में छोटी…
